ये क्या? 173 पदों के लिए आए 17 हजार से ज्यादा एप्लिकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की गढ़वाल विवि में शिक्षकों के 173 पदों के लिए 17 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी।
विवि प्रशासन का कहना है कि आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों के विभिन्न विभागों में शिक्षकों के 175 पदों के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे गए थे। जिन पदों पर आवेदन मांगे गए थे उनमें प्रोफेसर के 30, एसोसिएट प्रोफेसर के 47 व असिस्टेंट प्रोफेसर के 96 पद शामिल हैं।
प्रक्रिया के बाद शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी
विवि संयुक्त रजिस्टार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए 17 हजार से अधिक आवेदन विवि को मिले हैं। आवेदन 15 जनवरी से शुरू हुए हैं। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी।
विवि के संयुक्त रजिस्टार एके मोहंती ने बताया कि जल्द आवेदन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) शुरू कर दी जाएगी। स्क्रूटनी में सही पाए गए आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
विवि का कहना है कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों की कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के बाद शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती भी की जाएगी।