उत्तराखंड: पतंजलि में होने जा रहा ज्ञान का 'महाकुंभ', शामिल होंगे 17 राज्यों के उच्च शिक्षा मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पहले ज्ञानकुंभ में 17 राज्यों के उच्च शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। इनमें यूपी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इन पर शिक्षा विभाग का दायित्व भी है। ज्ञानकुंभ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तीन व चार नवंबर को ज्ञानकुंभ का आयोजन होगा।
तीन नवंबर को ज्ञानकुंभ का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। उनके आगमन की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। ज्ञानकुंभ में 17 राज्यों के उच्च शिक्षा मंत्री शिरकत करेंगे। इन सभी मंत्रियों ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इसमें यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के नाम भी शामिल हैं। ज्ञानकुंभ के संयोजक डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून रेलवे स्टेशन, हरिद्वार रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी पर अतिथियों को ज्ञानकुंभ तक लाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के चांसलर एवं ऑल वर्ल्ड गायत्री परिवार के निदेशक प्रणव पांड्या भी शामिल होंगे। हरिद्वार स्थित पतंजलि विवि में उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को आयोजन की तैयारियों में कई विश्वविद्यालयों की टीमें जुटी नजर आईं।
ये उच्च शिक्षा मंत्री होंगे शामिल
दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
मनीष सिसौदिया, उप मुख्यमंत्री, दिल्ली
सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश
लाखेमन रिंबूई, मेघालय
डॉ. नीरा यादव, झारखंड
तमजेन इमभना एलांग, नागालैंड
सिद्धार्थ भट्टाचार्य, असम
रतनलाल नाथ, त्रिपुरा
केएन प्रसाद वर्मा, बिहार
भूपेंद्र सिंह, गुजरात
एनके प्रधान, सिक्किम
राम बिलास शर्मा, हरियाणा
होंचुन नगंदन, अरुणाचल प्रदेश
जी श्रीनिवास राव, आंध्र प्रदेश
टी राधेश्याम, मणिपुर
विनोद तावड़े, महाराष्ट्र
अनंता दास, ओडिशा