फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   16th King and Queen of Sweden will visit Uttarakhand

स्वीडन के 16वें राजा और महारानी करेंगे उत्तराखंड का भ्रमण, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mon, 25 Nov 2019 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Nov 2019 03:46 PM IST
सार

  • छह दिसंबर को कोटद्वार, कालागढ़, पन्याली होते हुए सड़क मार्ग से कॉर्बेट पार्क के झिरना तक आएंगे
  • सुरक्षा समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में जुटा जिला प्रशासन

विज्ञापन
16th King and Queen of Sweden will visit Uttarakhand
राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया - फोटो : birmiss.com

विस्तार

स्वीडन के 16वें राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया पांच और छह दिसंबर को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उत्तराखंड भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह ऋषिकेश झूलापुल, गंगाघाट और गंगा मंदिर का भ्रमण करेंगे। राजा गुस्ताव हरिद्वार में सराय सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण करेंगे जबकि महारानी इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण करेंगी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन को मिले कार्यक्रम के मुताबिक शाही दंपति छह दिसंबर को कोटद्वार, कालागढ़ और पन्याली होते हुए सड़क मार्ग से कॉर्बेट पार्क के झिरना तक आएंगे, जहां वह वन गुज्जर बस्ती का अवलोकन करेंगे। इसी दिन वह पंतनगर से दिल्ली को रवाना होंगे। केंद्रीय प्रोटोकॉल विभाग की ओर से शाही दंपति का एयरपोर्ट पर रेड कारपेट स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन


उनके स्वागत और विदाई कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थित रहने और कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश राज्य सरकार को दिए गए हैं। प्रोटोकाल सचिव पंकज पांडे ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों से प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिला

स्वीडन के 16वें राजा कार्ल गुस्ताव और महारानी सिल्विया का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल चुका है। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के तहत अतिथियों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिथियों के प्रोटोकाल के अनुरूप पर्याप्त व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। - सविन बंसल, डीएम नैनीताल

सीटीआर प्रशासन भी तैयारियों में जुटा

शाही दंपति के आगमन को लेकर सीटीआर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। जिम कॉर्बेट पार्क में बाघों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां सैलानियों को तांता लगा हुआ है। इससे पहले भी यहां विदेशों से राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री आते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed