{"_id":"5ce1b43ebdec22072b5a5dbc","slug":"161558295614-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरियों में आरक्षण की पूर्व व्यवस्था लागू करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरियों में आरक्षण की पूर्व व्यवस्था लागू करें सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड एससी, एसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने सरकार से मांग की है कि सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण की पूर्व व्यवस्था को तत्काल बहाल किया जाए। जब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तब तक प्रदेश में किसी भी सरकारी विभाग में पदोन्नति के संबंध में कोई भी डीपीसी न करायी जाए।
फेडरेशन पदाधिकारियों की बैठक रविवार को प्रांतीय अध्यक्ष कर्मराम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण की पूर्ण व्यवस्था लागू करने की मांग उठायी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने से एससी/एसटी कर्मचारियों में भारी रोष है। यदि सरकार द्वारा इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामलाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मदन लाल, चंद्रशेखर, शिवलाल गौतम, सुनीत सिंह, खुशवंत शर्मा, गंभीर सिंह तोमर, स्वतंत्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, उमेश धारिया, किशोर कुमार, अनिल कुमार व राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।