{"_id":"5cd5d896bdec2207410e655a","slug":"161557518486-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआईएमसी कैडेट अभिमन्यु ने पाई एनडीए में दूसरी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआईएमसी कैडेट अभिमन्यु ने पाई एनडीए में दूसरी रैंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए परीक्षा में आरआईएमसी के कैडेट अभिमन्यु सिंह ने दूसरी रैंक हासिल की है। आरआईएमसी के ही कैडेट तन्मय मलिक ने पांचवीं रैंक हासिल की है। शीर्ष-50 में आरआईएमसी के नौ कैडेट्स ने अपना जलवा बिखेरा है।
हर साल की तरह इस साल भी आरआईएमसी का जलवा बरकरार है। यहां से प्रशिक्षण हासिल करने वाले कैडेट्स की सेना में अफसर बनने की राह साफ हो गई है। यूपीएससी ने 450 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। इसमें आरआईएमसी के 19 कैडेट्स शामिल हैं। हर छह माह में आरआईएमसी से 20 से 25 कैडेट्स एनडीए परीक्षा पास करते हैं। आरआईएमसी के कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा ने सभी कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का ही नतीजा है कि लगातार आरआईएमसी कैडेट्स एनडीए परीक्षा में जलवा दिखा रहे हैं।