{"_id":"5c61d65ebdec224bc54aa59f","slug":"161549915742-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइजिंग स्टार और शिव शक्ति क्लब की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइजिंग स्टार और शिव शक्ति क्लब की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर में चल रही 72वीं जिला क्रिकेट लीग में सोमवार दो मुकाबले खेले गए। राइजिंग स्टार ने दून टाइगर और शिव शक्ति क्लब ने वीर क्रिकेट एकेडमी को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
रेंजर्स ग्राउंड पर पहले खेलते हुए दून टाइगर ने अमित चौधरी के 28, शुभम के 24 व रोहित और अमरीश के 23-23 रनों की पारी के मदद से पूरे विकेट पर 134 रन बनाए। राइजिंग स्टार के गेंदबाज रोहित व रजत ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम ने मैच को दो विकेट रहते जीत लिया। टीम के लिए सतीश ने 57 रनों की पारी खेली। सौरव ने 45 व अरसद ने 20 रनों का योगदान दिया।
इधर, रामराज क्रिकेट एकेडमी में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति क्लब ने 39.5 ओवर में ऑलआउट होकर 210 रन बनाए। बल्लेबाज नितिन मिश्रा ने 54, गौरव ने 39, सी. बर्सवाल ने 21 रन बनाए। 37 रन अतिरिक्त के रूप में आए। वीर क्रिकेट एकेडमी के लिए चिराग राणा ने तीन व आशीष ने दो विकेट अपने नाम किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर एकेडमी की पूरी टीम 155 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 55 रनों से हार गई। सलामी बल्लेबाज राहुल राणा ने 36 व अंशुल ने 25 रनों की पारी खेली। गोविंद सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया। शिव शक्ति क्लब की ओर से गौरव ने छह व शाहिल ने तीन विकेट झटके।