फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून टाइगर ने रामराज को 158 रनों से रौंदा

दून टाइगर ने रामराज को 158 रनों से रौंदा

Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
दून टाइगर ने रामराज को 158 रनों से रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

शहर में चल रही 72वीं जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें दून टाइगर ने रामराज क्रिकेट एकेडमी को 158 रनों और बारू क्रिकेट एकेडमी ने राव एकेडमी को छह रन से हराकर पूरे अंक हासिल किए।

रेंजर्स ग्राउंड पर दून टाइगर और रामराज एकेडमी के बीच पहला मुकाबला खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दून टाइगर की टीम निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाने में सफल रही। टीम के लिए शुभम ने 72 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज सिद्धार्थ ने 35, कुणाल ने 27 व अमन ने 16 रनों का योगदान दिया। रामराज के गेंदबाज राहुल ने तीन और राजेश, अभिषेक व सुमित ने दो-दो विकेट अपने नाम किया। 202 रनों के जवाब में उतरी रामराज की पूरी टीम केवल 43 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 158 रनों से हार गई। टीम की ओर से अखिल ने 11 सर्वाधिक रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दून टाइगर की ओर से गेंदबाजी में रजत ने चार व अमन ने तीन विकेट चटकाए। इधर, स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर बारू एकेडमी ने पहले खेलते हुए 19.5 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज अतुल ने 27, डी. नेगी ने 25 व कुशाग्र ने 23 रनों की पारी खेली। राव की ओर से ऋषभ ने तीन और आयुष व प्रियांशु ने दो-दो विकेट झटके। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी राव एकेडमी की टीम जीत से महज छह रन दूर रह गई। पूरी टीम ने मिलकर 113 रन बनाए। टीम के लिए एकमात्र बल्लेबाज अभिषेक ने 67 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। एक अन्य बल्लेबाज प्रियांशु ने 19 रन जोडे़। बारू की ओर से मुकेश ने चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed