{"_id":"5c229372bdec2256d967718d","slug":"161545769842-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपो में लगाई पवेलियन थीम पर आधारित प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपो में लगाई पवेलियन थीम पर आधारित प्रदर्शनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सपो में लगाई पवेलियन थीम पर आधारित प्रदर्शनी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय की ओर से आयोजित नेशनल हैंडलूम एक्सपो में दूसरे दिन मंगलवार को पवेलियन थीम पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें 15 राज्यों से आए हथकरघा बुनकरों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
नौ जनवरी तक चलने वाले एक्सपो में कर्नाटक, असम, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, गुजरात सहित 15 राज्यों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। पवेलियन थीम के इंचार्ज एसपी खंडूरी ने बताया कि एक बुनकर मेहनत करके इन उत्पादों को बनाता है। प्रदर्शनी में बुनाई वाला चरखा भी रखा गया है, जिससे खादी तैयार की जाती है। साथ ही प्राकृतिक रंगों से कपड़ों पर रंगाई कैसे की जाती है, यह भी दिखाया गया। खंडूरी ने बताया कि देश के हर राज्य में इसका सेंटर खोला गया है। उत्तराखंड में इसका सेंटर चमोली में खोला गया है।
चमोली सेंटर से आए जूनियर असिस्टेंट राज सिंह ने उत्पादों की रंगाई व छपाई के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि उत्पाद को किस तरह तैयार किया जाता है। इसके लिए केंद्र सरकार ने तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किया हुआ है। इस अवसर पर एक्सपो के निदेशक उद्योग सुधीर चंद्र नौटियाल, उप निदेशक शैली डबराल, मेला अधिकारी केसी चमोली, जगमोहन बहुगुणा, एमएस नेगी आदि मौजूद रहे।