{"_id":"5c228e82bdec2256dd105ddc","slug":"161545768578-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद राकेश के नाम पर होगा शंकरीसैंण इंटर कॉलेज : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद राकेश के नाम पर होगा शंकरीसैंण इंटर कॉलेज : रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राठ जन समिति का 18वां स्थापना दिवस मंगलवार को नगर निगम के सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर दस फरवरी को जम्मू कश्मीर के सुजवान कैंप में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए राकेश चंद्र रतूड़ी को श्रद्धांजलि दी और राठ शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को नकद पुरस्कार दिए।
समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी जिले के पाबौ के शंकरीसैंण इंटर कॉलेज को शहीद राकेश चंद्र रतूड़ी के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके अलावा 2019 तक श्रीनगर क्षेत्र के सभी गांवों में सड़कें बनवाने की बात कही। इस दौरान समिति के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। वहीं, कुलानंद घनशाला द्वारा लिखित एवं निर्देशित गढ़वाली नाटक ‘भाग जोग’ का मंचन से कलाकारों ने खूब वाह वाही लूटी। समारोह में पौड़ी गढ़वाल के राठ क्षेत्र, विकासखंड थलीसैंण एवं पाबौ स्कूल के 12 मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम को पांच, द्वितीय को तीन और तृतीय को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर समिति के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति की अध्यक्ष दर्शन रावत और महासचिव कुलानंद घनशाला ने किया। इस अवसर पर पद्मश्री कन्हैयालाल पोखरियाल, शेखरानंद रतूड़ी, मेहरवान सिंह गुसांई, पुरुषोत्तम ममगाईं, एमएन बनख्वाल, केएस नेगी, धन सिंह गुसांई, राम प्रकाश खंकरियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, अशोक रावत, दयाल सिंह चौहान, कमल रतूड़ी, प्रेम बल्लभ गोदियाल, गोविंद सिंह रावत, बलवंत सिंह गुसांई, राकेश मोहन आदि मौजूद रहे।
हर गांव में खुलेगा पुस्तकालय
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में एक पुस्तकालय खुलवाएंगे, जिसमें 50100 पुस्तकों के साथ ही समाचार पत्रों को भी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर पुस्तकालयों पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
नशा मुक्त गांव को एक लाख
मंत्री रावत ने कहा कि श्रीनगर में चल रहे नशा मुक्त अभियान के तहत नशा मुक्त होने वाले गांवों को एक रुपये का इनाम दिया जा रहा है। अभी तक क्षेत्र के 17 गांव नशा मुक्त हो गए हैं।
निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी समिति
स्थापना दिवस पर समिति के मीडिया प्रभारी हीरामणी भट्ट ने वर्ष 2019-20 से निर्धनतम परिवारों के कक्षा नौ से 12 तक के 25 से 30 मेधावी छात्राें को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की है। समिति की इस योजना के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को पठन पाठन सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।