{"_id":"5bdb6297bdec22695f5f3399","slug":"161541104279-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चार तक वेतन और बोनस नहीं मिलने पर पांच नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है। शाखा अध्यक्ष केएस तोमर ने कहा कि बीते दिनों निगम महाप्रबंधक से वेतन, बोनस समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अभी तक वेतन और बोनस नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि चार तक वेतन नहीं मिला तो पांच नवंबर से आंदोलन किया जाएगा। उधर, राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ ने भी दीपावली का बोनस व वेतन पांच नवंबर तक देने की मांग की। इस बाबत संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैद्य ने बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन सौंपा।