{"_id":"5bbd0d12867a552872438e42","slug":"161539116306-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के त्याग और बलिदान को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के त्याग और बलिदान को किया नमन
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश के विकास और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन किया गया। कचहरी स्थित शहीद स्मारक में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। आयोजन में शहीदों के परिजनों ने भी शिरकत की और शहीदों की आत्मा की शांति के साथ ही प्रदेश के विकास की कामना की।
इस मौके पर मंच की ओर से शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कथा वाचक सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने कहा कि शहीदों के सपनों का प्रदेश बनाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। इस मौके पर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से शहीदों की आत्मा को शांति अवश्य मिलेगी। साथ ही प्रदेश के विकास के लिए लोगों को सद्बुद्धि मिलेगी। इस मौके पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी, बीजेपी नेता सुनील उनियाल, दिवाकर भट्ट, वीडी रतूड़ी, अनिल गांधी, सरोज पंवार, यशवंत रावत, जयदीप सकलानी, अनिल डोभाल, मोहन खत्री, विजय प्रसाद मल्ल, कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह रावत, आनंदी रावत आदि मौजूद रहे।