फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पश्चिमी यूपी में पुलिस टीम ने डाला डेरा

पश्चिमी यूपी में पुलिस टीम ने डाला डेरा

Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में पुलिस टीम ने डाला डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कलियर क्षेत्र के माजरी गांव में डकैती के खुलासे के लिए जिलेभर की पुलिस फौज लगा दी गई है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बदमाशों की तलाश के लिए दस टीमें गठित की हैं। बदमाशों की तलाश में टीमों ने पश्चिमी यूपी समेत मुरादाबाद क्षेत्र में भी डेरा डेरा डाल दिया है। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क साधकर वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। उधर, पुलिस ने पूर्व प्रधान पति की तहरीर पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कलियर क्षेत्र के माजरी गांव में बीती शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने महिपाल सैनी के परिवार से मारपीट के बाद बंधक बनाकर लाखों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने महिपाल, उनकी पत्नी सुदेशना, बेटे अर्जुन, उनकी पत्नी रूबी, अनुज, उनकी पत्नी रानी, डेढ़ माह मासूम तुलसी पर जमकर कहर बरपाया था। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक इत्मिनान से वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के कहर से घर के मुखिया महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि उनकी पत्नी, दोनों बेटे और पुत्रवधू रानी को भी चोटें आईं। डकैती की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया था। आननफानन में डीआईजी अजय रौतेला, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। डीआईजी और एसएसपी ने पीड़ित परिवार से जानकारी ली थी। इस दौरान डीआईजी ने एसएसपी को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी ने खुलासे के लिए जनपद पुलिस की बड़ी फौज लगाई है। इसके लिए पुलिस के साथ ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन (सीआईयू) की दस टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों की तलाश के लिए टीमों ने मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद समेत कई जिलों में डेरा डाल दिया है। टीम ने वारदात को खुलासे के लिए वेस्ट यूपी की पुलिस से भी संपर्क साधा है। टीम ये जानकारी जुटाने में लगी है कि वारदात में किस गिरोह का हाथ है। पुलिस को अभी तक वारदात में शामिल गिरोह के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए दस टीमों को लगाया है। सभी टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पूर्व प्रधान पति अश्वनी सैनी की तहरीर पर आठ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed