{"_id":"5b787f0542c792465f7ce4fd","slug":"161534623493-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से इसके लिए जन जागरुकता के साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का समर्थन लेने का भी अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत मंच की ओर से नौ सितंबर को परेड मैदान में रैली का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राज्यभर के लोग शामिल होंगे।
भारतीय गो क्रांति मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनीष वर्मा ने बताया कि गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए राज्य के 70 में से 46 विधायकों ने लिखित तौर पर समर्थन दे दिया है। मुख्यमंत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों को भी प्रत्यावेदन दिया जा रहा है। मंच मीडिया प्रभारी के मुताबिक इस संबंध में राज्यमंत्री धन सिंह रावत और गुरुदेव गोपालमणि के बीच चर्चा हो चुकी है।
मीडिया प्रभारी के मुताबिक जो पांच प्रमुख मांगे प्रत्यावेदन में दी गई हैं, उनमें गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को भेजने, पूर्व की भांति गो चरान की व्यवस्था लागू करने, आंगनबाड़ी के माध्यम से 10 वर्ष तक कि आयु के बच्चे को नि:शुल्क भारतीय नस्ल की गाय का दूध वितरित करने, अनुपयोगी हो चुकी गायों के लिए गो सदन बनाए जाने व गायों की सेवा कर रहे किसानों के लिए गोबर का उचित समर्थन मूल्य निर्धारित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
उनके मुताबिक गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जा सके, इसके लिए नौ सितंबर को परेड मैदान में रैली आयोजित की जा रही है। रैली में राज्यभर के हजारों लोग भाग लेंगे। रैली के बाद 10 से 16 सितंबर तक परेड मैदान में गो कथा का भव्य आयोजन भी किया गया है। रैली के बाद 10 से लेकर 16 तक कथा का आयोजन किया जाएगा।