फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तिरंगा फहराकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

तिरंगा फहराकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा फहराकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
तिरंगा फहराकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। देश का 72वां स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के विभिन्न संगठनों और स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अमूल्य जीवन विकास चेरिटेबल सोसायटी और स्कॉलर बीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंद्रबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर केजी बहल ने तिरंगा फहराने के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर प्राचार्य पूनम काबौ, गणेश चंद्र, सुमित कुमार, राजन मसी, मायकल मणी, विनोद कुमार, रजनी लामा, दिनेश कुमार, गायत्री मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रणवीर सिंह मेमोरियल सामाजिक कल्याण एवं सेवा संस्थान की ओर से वृद्धा आश्रम (अश्रेय) में मुख्य अतिथि रहे नयान मूर्ति राजेश टंडन व पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने झंडारोहण किया। इस मौके पर राजेश टंडन और शूरवीर सिंह सजवान ने संस्था को 12 कंबल भेंट करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उत्कृष्ट सेवा करने वाले डॉ. अभय कुमार, प्रतीक थापा, सुधीर कुमार, शम्भु प्रसाद, सीएमओ रुद्रप्रयाग, डीपी जोशी, गरिमा कोठियाल, विजय, सुनीता, गोविंद सिंह, पुनीत, विजय, सुनील सिंह, आरएल यादव को सम्मानित किया गया। समग्र्र संस्था के बच्चों ने देश भक्ति गीत, कविता व नृत्य प्रस्तुत दी। इस दौरान समग्र की ट्रस्टी सुचित्रा अग्रवाल ने बच्चों को मिठाई और बिल्डर अरुणा जैन ने छाते बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा सेेना की ओर से नेहरू कॉलोनी स्थित पंचायती मंदिर के परिसर में प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौहान व पदाधिकारियों ने झंडारोहण कर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रवि, अमित औलक, विजय, सचिन, मोहिनी, सपना, श्वेता, पंकज, संजना आदि उपस्थित रहे। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ सेवला कला परिसर में चिरंजी लाल, रत्न सिंह, कर्म चद्र व रमेश चंद्र ने ध्वजारोहण किया। बालिका शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इससे पहले क्षेत्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय कीओर से कराई गई प्रतियोगिताओं में जिसमें कक्षा एक की पिंकी, कक्षा पांच की शीतल, कक्षा आठ की ऋचा व कक्षा सात के अनिल ने पुरस्कार जीते। इस मौके पर रेखा गुप्ता, अजय गोयल, सुनील कपूर, राजेश गुप्ता, नीलमा, हिमेश, सुबोध जैन आदि मौजूद रहे। राजपुर रोड़ स्थित दून विहार कॉलोनी मेेें मुख्य अतिथि उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन के सीजीएम प्रकाश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आभा जैन, राजबाला ने कॉलोनी निवासी टीम के साथ देशभक्ति गीत, देशभक्ति नाटक, बच्चों द्वारा नृत्य व क्विज स्मार्टफोन के प्रयोग पर आधारित नाटक द्वारा संदेश दिया। कार्यक्रम में एमएस नेगी, कर्नल आरसी क्षेत्री, अरुण शर्मा, आरपी सब्बरवाल, आरके धवन, अमितोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed