{"_id":"5b47bc5e4f1c1bb6248b5ec5","slug":"161531427934-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर ताकते रहे अधिकारियों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर ताकते रहे अधिकारियों की राह
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर ताकते रहे अधिकारियों की राह
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी में मंगलवार देर रात बादल फटने से मची तबाही के बाद शहरवासियों को बृहस्पतिवार को भी कोई राहत नहीं मिल सकी। हिल व्यू कॉलोनी और शास्त्रीनगर में लोग दिनभर अधिकारियों की राह ताकते रहे, लेकिन शाम तक नगर निगम और जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस पर लोगों ने निगम और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। वहीं, सुबह हुई बारिश के चलते भी शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। उधर, कैरवान गांव का संपर्क मार्ग दूसरे दिन भी नहीं दुरुस्त नहीं हो सका। यहां लोगों का अन्य जगहों से संपर्क कटा रहा।
हिल व्यू कॉलोनी के उदित मोहन ने बताया कि कॉलोनी में जलभराव को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार की रात बादल फटने से अनुराग चौक का नाला ओवरफ्लो हो गया। कॉलोनी के प्रधान गुरमुख सिंह ने बताया कि काफी सामान खराब हो गया। नीरज नाथ, आरसी शर्मा, महेश कोटियाल, रामेश्वर सोलंकी, जेपी डिमरी ने अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई। दिनभर लोग घरों और आसपास की सफाई में जुटे रहे।
बृहस्पतिवार की सुबह हुई बरसात से फिर से सड़कों पर जलभराव हो गया। एस्ले हॉल, कांवली रोड, सर्वे चौक, जीएमएस रोड, शिमला बाईपास, हरिद्वार रोड, रेलवे स्टेशन, महाराजा अग्रसेन चौक, आईएसबीटी आदि में सड़कें जलमग्न हो गईं। इंदिरा नगर, वसंत विहार शास्त्री नगर में भी बारिश का पानी भर गया, जबकि गोविंदगढ़ स्थित टीचर्स कॉलोनी, राजीव कॉलोनी आदि में बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश के से घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन
--
नहीं उठता आपदा कंट्रोल रूम का फोन
नगर निगम में बनाए गए आपदा कंट्रोल रूम का फोन नहीं उठाया जा रहा है। पहले दिन भी फोन नहीं उठने के चलते लोगों को समय पर राहत नहीं मिल पाई थी। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति रही।