{"_id":"5b37eb394f1c1b264d8b9440","slug":"161530391353-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति परखेगी योजनाओं का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति परखेगी योजनाओं का काम
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समिति परखेगी योजनाओं का काम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्र सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन जानने के लिए पार्लियामेंट्री बोर्ड की स्थायी समिति तीन जुलाई को दून पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक समिति के सदस्य एम्स ऋषिकेश, जौलीग्रांट के अस्पतालों का दौरा करने के साथ ही डोईवाला सीएससी और दूधली पीएचसी समेत कई अस्पतालों का भी निरीक्षण करेंगे।
एसीएमओ डॉ. दयाल शरण ने बताया कि पार्लियामेंट्री बोर्ड की कमेटी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में एम्स ऋषिकेश व जौलीग्रांट जैसे अस्पतालों के अफसरों को अवगत कराने के साथ ही डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व दूधली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को अवगत करा दिया गया है। एसीएमओ ने बताया कि अस्पतालों का निरीक्षण करने के बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड कमेटी के सदस्य स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम समेत अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करेंगेे।
उधर पार्लियामेंट्री बोर्ड की स्थायी समिति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर डोईवाला सीएचसी और दूधली पीएचसी को साफ -सुथरा व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि कमेटी के सदस्यों को निरीक्षण के समय सब कुछ ठीक मिले।