{"_id":"5b2574374f1c1bf76e8b86fd","slug":"161529181239-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालयोगी सर्वदास जी महाराज ब्रह्मलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालयोगी सर्वदास जी महाराज ब्रह्मलीन
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालयोगी सर्वदास जी महाराज ब्रह्मलीन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कालिका माता समिति के परमाध्यक्ष बालयोगी सर्वदास जी महाराज शनिवार को ब्रह्मलीन हो गए। उन्हें शुक्रवार को पेट दर्द होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने शरीर त्याग दिया। महाराज के देहावसान की खबर सुनते ही उनके अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मंदिर परिसर में रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए मंदिर में लोगों का तांता लगा हुआ है। रविवार को उन्हें हरिद्वार ले जाकर गंगा में जल समाधि दी जाएगी। बालयोगी सर्वदास महाराज के देहावसान पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक खजान दास, विधायक हरबंस कपूर, दरबार साहिब के सज्जदानशीं श्री महंत देवेंद्र दास महाराज, टपकेश्वर मंदिर के महंत मायागिरि, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अशोक वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने कालिका मंदिर पहुंचकर शोक प्रकट किया।
शहर के मच्छी बाजार स्थित कालिका माता मंदिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित 11 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। बताया गया है बृहस्पतिवार को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसके बावजूद वे धार्मिक कार्यों में लगे रहे। शुक्रवार को जब कथा का समापन समारोह चल रहा था तो उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ। बावजूद इसके उन्होंने मंगल आरती कर शालिगराम की पूजा व श्रृंगार आरती पूर्ण की। इस दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उनकी हालत को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनके तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद चिकित्सकों ने करीब ढाई घंटे तक उनका ऑपरेशन किया और वेंटीलेटर पर रख दिया। चिकित्सकों के अनुसार बाबा की आंत फट गई थी, जिससे उनके पेट में इंफेक्शन हो गया। शरीर में इंफेक्शन बढ़ने से उनका रक्तचाप गिरता चला गया। इसके बाद शनिवार सुबह करीब दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। देहावसान के बाद अनुयायी उनके पार्थिव शरीर को मंदिर परिसर ले गए, जहां उनके अंतिम दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान उमेश मनोचा, मुरली चांदना, सतीश कक्कड़, ओम प्रकाश चांदना, आनंद मुनियाल, अशोक मलिक, संजय चांदना, संजय आनंद, नंद कुमार आनंद, प्रतिक मेनी समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
--------------
बद्रीनाथ से आए संत ने दिखाया रास्ता
बालयोगी सर्वदास जी महाराज का जन्म 22 जून को 1941 को बन्नू में हुआ था। यह स्थान अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है। उनके पिता तोताराम चांदना और माता सोहानी देवी थीं। महाराज का बचपन का नाम भूषण था। भारत के विभाजन के बाद से ही वह दून के लूनिया मोहल्ला में परिवार के साथ रहने लगे थे। वे बाल्यावस्था से ही गंगा स्नान व ठाकुर जी की पूजा में लीन रहते थे और गाय की पूजा करते थे। बाबा जब आठवीं कक्षा में पढ़ते थे, तब बद्रीनाथ से आए एक संत ने उन्हें जीवन के रहस्यों का ज्ञान दिया। 11 वर्ष की आयु में उन्होंने अद्वैत प्रकाश जी से दीक्षा ली थी। बताया जाता है कि बाबा को सपने में माता ने दर्शन दिए थे, जिसमें बताया कि मच्छी बाजार नाले में मूर्ति दबी हुई है। इस पर बाबा ने जब खुदाई कराई तो वहां हनुमान जी की मूर्ति निकली थी। तभी से बाबा ने पढ़ाई छोड़ दी और धार्मिक कार्यों में लग गए।
विज्ञापन
-------
ये थी बाबा की आखिरी इच्छा
कालिका माता मंदिर समिति के परमाध्यक्ष बालयोगी सर्वदास जी महाराज की आखिरी इच्छा थी कि उनके पार्थिव शरीर को जलाया न जाए। उनके शरीर को जल समाधि दी जाए। बाबा की इस इच्छा को पूरा करने के लिए उनके शरीर को हरिद्वार ले जाएगा, जहां उन्हें जलसमाधि दी जाएगी।
-------
आज निकाली जाएगी बाबा की शव यात्रा
शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे बाबा की शव यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा चकराता रोड होते हुए घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला, दर्शनी गेट, प्रिंस चौक होते हुए हरिद्वार जाएगी। वहां बाबा के पार्थिव शरीर को गंगा में जल समाधि दी जाएगी।
---------
ये थे बाबा के संकल्प
- कभी किसी को शिष्य नहीं बनाना।
- पैसे को हाथ नहीं लगाना।
- अपने नाम की कोई संपत्ति नहीं रखना।
- महिलाओं का उनके कक्ष में जाना वर्जित।
शहर काजी ने जताया शोक
देहरादून। बालयोगी सर्वदास जी महाराज के निधन पर शहर काजी मोहम्मद अहमद कासमी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधिमंडल कालिका मंदिर पहुंचा। जहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। शहर काजी ने कहा कि सर्वदास जी महाराज ने सभी धर्मों के लोगों के उत्थान के लिए कार्य किया। ऐसे संत का जाना समाज के लिए बड़ी क्षति है। इस दौरान पलटन बाजार जामा मस्जिद के उपाध्यक्ष नसीम अहमद, संयुक्त सचिव वसीम अहमद दानिश कुरैशी आदि मौजूद रहे।
------------
शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने बल्लूपुर स्थित कार्यालय पर शोकसभा कर बालयोगी महाराज को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन, लच्छू गुप्ता, राजकुमार तिवारी, कुलदीप विनायक, रेखा निगम, पीएल सेठ, सुनील कुमार जैन, गीता वर्मा, राहुल चौहान, गुलशन सहगल मौजूद रहे।