{"_id":"5ae8d12b4f1c1b6e098b762d","slug":"161525207339-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवांस में पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवांस में पास होने के लिए 35 प्रतिशत अंक जरूरी
Updated Wed, 02 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्र्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन पास करने के बाद अब एडवांस परीक्षा में छात्रों के सामने अंकों की बाध्यता भी चुनौती है। जेईई मेन से इतर अब छात्र को न केवल विषयवार अंक लाने होंगे, बल्कि कुल कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने भी अनिवार्य होंगे। इससे कम अंक आने पर आईआईटी की कॉमन मेरिट लिस्ट में ही शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। बुधवार से जेईई एडवांस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई।
जेईई एडवांस में सामान्य अभ्यर्थी को प्रत्येक विषय में कम से कम दस प्रतिशत अंक लाने होंगे और कुल योग 35 प्रतिशत अनिवार्य हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में कम से कम नौ प्रतिशत और कुल योग 31.5 प्रतिशत लाना होगा। एससी और एसटी अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में पांच प्रतिशत एवं कुल योग 17.5 प्रतिशत अनिवार्य है। तीनों श्रेणियों के दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में पांच प्रतिशत और कुल 17.5 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इस योग के आधार पर आईआईटी की ओर से कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट में आने वाले छात्रों को ही आईआईटी में दाखिले का मौका मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन से शीर्ष 2.24 लाख अभ्यर्थियों में जगह बना ली है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
--
पहली बार ऑनलाइन परीक्षा
र्जेईई एडवांस की परीक्षा पहली बार ऑनलाइन होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी में जुटना होगा। 20 मई को एडवांस का आयोजन देशभर में होगा। अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेन ऑफलाइन मोड में दिया था, उन्हें अतिरिक्त तैयारी करनी होगी।