फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए

हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए

Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए
हेमवती नंदन बहुगुणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ने बुधवार को घंटाघर स्थित एमडीडीए कांपलेक्स में हेमवती नंदन बहुगुणा जनशताब्दी समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि राज्य के लिए किया गया उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हिमालय पुत्र ने स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद उत्तर प्रदेश के विधायक से लेकर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया। कार्यक्रम संयोजक एवं देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा व्यक्ति नहीं बल्कि विचाधारा थे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व राज्यमंत्री एमपी नैथानी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, जगदीश धीमान आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महेश जोशी, राजेश चमोली, सूरत सिंह नेगी, सुनील जायसवाल, राजेश शर्मा, कुंवर सिंह यादव, राजेश पांडे, सावित्री थापा, राजेश उनियाल, त्रिलोक सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्मदिवस पर जमकर हुआ हंगामा, हाथापाई
स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के 99वें जन्मदिवस के अवसर पर घंटाघर स्थित एचएन बहुगुणा कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा और हाथापाई हुई। दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। स्व. बहुगुणा के 99वें जन्मदिवस पर कांग्रेस और भाजपा की ओर से घंटाघर स्थित एचएन बहुगुणा कांपलेक्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विवेक खंडूरी, मयंक खंडूरी सहित बड़ी संख्या में बहुगुणा परिवार के लोग पहुंचे। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री और विधायक तो श्रद्धासुमन अर्पित कर चले गए इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ पड़े। जमकर हाथापाई शुरू हो गई। दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटें भी आई। हंगामा बढ़ता देख धारा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस और वहां मौजूद लोगों को शांत कराया। शाम को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाले दोनों पक्ष भाजपा से जुड़े हुए थे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed