{"_id":"5ad3b76f4f1c1b46098b4c21","slug":"161523824495-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के चालान काटने के खिलाफ सिटी बस संचालक हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के चालान काटने के खिलाफ सिटी बस संचालक हुए लामबंद
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पुलिस द्वारा सिटी बसों का चालान काटने को लेकर देहरादून महानगर सिटी बस सेवा महासंघ से जुड़े बस संचालक पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। महासंघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस गैरकानूनी तरीके से गलत धाराओं में चालान कर रही है। इस संबंध में सिटी बस सेवा महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन ने आला अफसराें को अवगत कराया है।
महासंघ के अध्यक्ष विजय वर्धन का कहना है कि एमवी एक्ट की 113 और 114 धाराओं के चलते बसोें के चालान कर रही है। जबकि ये धाराएं भार ढोने वाले वाहनों के लिए है। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से जो चालान परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं तो वहां भी अधिकारी गलत धाराओं में जुर्माना वसूल रहे हैं। जबकि इन धाराओं में जुर्माना वसूलने का प्रावधान ही नहीं है। वहीं चालकों से जुर्माना वसूलते समय कागजातों स्वेच्छा से जुर्माना देना लिखवाया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। महासंघ अध्यक्ष का कहना है कि यदि पुलिसिया उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो बस संचालन हड़ताल को बाध्य होंगे।