{"_id":"5a9c557e4f1c1b78028b791c","slug":"161520194942-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र पर निकलवाए जूते, घड़ी भी उतरवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र पर निकलवाए जूते, घड़ी भी उतरवाई
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा (सीएचएसएल) में अभ्यर्थियों को जूते निकालकर एंट्री दी गई। इस बार एसएससी ने परीक्षा को ऑनलाइन करने के साथ ही सख्त ड्रेस कोड बी लागू किया है। इसके तहत रविवार से राजधानी में पांच केंद्रों पर एसएससी की परीक्षा शुरू हुई। दिन में दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई।
एसएससी ने इस बार परीक्षा में ड्रेस कोड लागू किया है। रविवार को राजधानी में डीडी कॉलेज, शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज, देवभूमि कॉलेज और तुलाज इंस्टीट्यूट में एसएससी की परीक्षा शुरू हुई। पहले ही दिन ड्रेस कोड का असर नजर आया। जो अभ्यर्थी जूते-मोजे, चश्मा और हाथ घड़ी पहनकर आए थे, उन्हें परीक्षा केंद्र के गेट पर ही रोक लिया गया। इसके बाद उनके जूते उतरवाए गए। नंगे पांव परीक्षा कक्ष में एंट्री दी गई। छात्राओं को भी सघन चेकिंग से गुजरना पड़ा। परीक्षा में नोजपिन से लेकर ईयर रिंग पर पाबंदी की वजह से निकलवा दिया गया। अभी यह परीक्षाएं 26 मार्च तक ऑनलाइन चलेंगी।