{"_id":"5a85e6874f1c1b4f588b8cf4","slug":"161518724743-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स बढ़ाने का होगा विरोध : राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउस टैक्स बढ़ाने का होगा विरोध : राजकुमार
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
पूर्व विधायक राजकुमार ने मलिन बस्तियों में हाउस टैक्स बढ़ाने का विरोध किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि नगर निगम ने लोगों को विश्वास में लिए बगैर ही मनमाने तरीके से हाउस टैक्स थोप दिया गया है। टैक्स वापस लेने के लिए निगम प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा।
पूर्व विधायक ने कहा कि वर्ष 1992 से नगर पालिका परिषद के समय से मलिन बस्तियों ही हाउस टैक्स लागू था, लेकिन मेयर विनोद चमोली ने तीन वर्ष पूर्व से ही हाउस टैक्स लेना बंद कर दिया। अब अचानक टैक्स बढ़ाकर थोप दिया है। इससे जनता पर टैक्स का आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि मेयर टैक्स के बहाने जनता को मलिन बस्ती के लोगों को मालिकाना हक देने की बयानबाजी कर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में भी विकास कार्यों को लेकर भेदभाव हो रहा है। कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों की उपेक्षा हो रही है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात करेगा।