{"_id":"5a74c2f64f1c1b8b268b7f74","slug":"161517601526-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अंगूठा लगाकर ही मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अंगूठा लगाकर ही मिलेगा राशन
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
राशन की दुकानों से अब राशन अंगूठा लगाकर ही मिलेगा। नौ फरवरी से इसकी शुरुआत होने जा रही है। जिला आपूर्ति विभाग के मुताबिक जिले ही सभी 1043 राशन दुकानों पर यह व्यवस्था लागू होगी। दुकानों के लिए बायोमीट्रिक मशीन मशीनें मंगाई गई हैं, जो नौ फरवरी तक लगा दी जाएंगी।
राशन के वितरण को लेकर तमाम सवाल उठते रहे हैं। कई बार ऐसी भी शिकायतें आई हैं कि राशन डीलर खुद ही राशन डकार जाते हैं। ऐसी शिकायतों पर विभाग ने दुकानों में बायोमीट्रिक मशीन से रोक लगेगी। सभी राशन की दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें लगेंगी, जिसमें कार्ड धारकों का आधार से लिंक हुआ पूरा ब्योरा रहेगा। कार्ड नंबर फीड करते ही कार्ड धारक का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। इसके बाद कार्ड धारक बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाएगा तो उसे राशन मिलेगा। कार्डधारक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से अंगूठा लगाने के बाद यूनिट के अनुसार राशन दिया जाएगा।
.......................
कॉमन सर्विस सेंटर बनाने को ट्रेनिंग शुरू
देहरादून। राशन की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर बनाने के लिए दुकानदारों को विभाग की ओर से ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। डीएसओ विपिन कुमार ने बताया कि जिले के सभी खाद्य आपूर्ति निरीक्षकों को दुकानदारों को ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए गए है। ताकि जल्द ही यह प्रक्रिया यहां शुरू की जा सके। बता दें कि सरकार ने प्रदेश में राशन की दुकानों को सीएससी से जोड़ने का निर्णय लिया। जिसके तहत दुकानों पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र, आय प्रमाण पत्र समेत बिजली, पानी, पासपोर्ट, पैनकार्ड व मोबाइल रिचार्ज की सुविधा मिलेगी। जिससे अब लोगों को जरूरी प्रमाण पत्र के लिए तहसील के चक्कर काटने से निजात मिलेगी।