{"_id":"5a4fd4614f1c1bf61b8b6f2f","slug":"161515181153-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब पर आपतिजनक टिप्पणी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब पर आपतिजनक टिप्पणी, केस दर्ज
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
फेसबुक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक पोस्ट लिखे जाने के मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर ने कोतवाली विकासनगर में भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट में मुकदमा कराया है।
दौलत कुंवर का आरोप है कि वोट फोर बीजेपी नाम के एक फेसबुक ग्रुप से चार जनवरी 2018 की शाम 6:31 बजे संजय द्विवेदी नामक के एक व्यक्ति ने पोस्ट डाला है। पोस्ट में बाबा साहेब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है और बाबा साहेब के फोटो में भी बेअदबी की गई है। इस हरकत से पूरे दलित समाज के साथ ही देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ षडयंत्र के तहत की गई है। दलितों, पिछड़ों और गरीबों के मसीहा का इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए साइबर एक्सपर्ट को लगाया गया है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।