फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोमांचक मैच में आयकर की टीम विजयी

रोमांचक मैच में आयकर की टीम विजयी

Thu, 04 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
रोमांचक मैच में आयकर की टीम विजयी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

71वीं जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को रोमांचक मुकाबले में इनकम टैक्स ने युवा वर्ल्ड बैंक की टीम को एक विकेट से शिकस्त दी। लो स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों के 13 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके और कोई भी खिलाड़ी दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। वहीं, दूसरे मैच में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी को 131 रनों से शिकस्त दी।
रेंजर्स मैदान में युवा वर्ल्ड बैंक की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 31 रनों पर सिमट गई। सात बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए। विजेंद्र टम्टा और सुधाकर चंद ने 8-8, विकास रावत ने पांच रन बनाए। इनकम टैक्स के मनदीप ने 15 रन देकर छह और लोकेश नौटियाल ने 11 रन देकर चार विकेट लिए। जवाब में इनकम टैक्स की टीम के भी छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। हालांकि, टीम ने नौ ओवर में नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सबसे अधिक 15 अतिरिक्त रनों के अलावा मनजीत तोमर ने छह और अमित ने पांच रन बनाए। वर्ल्ड बैंक के विकास ने पांच और विजय पयाल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 32.2 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई। ओपनर प्रशांत चौहान ने सबसे अधिक 54, परमवीर ने 35 रन बनाए। बीसीए के गौरव चौधरी और सुमित पंवार ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए की टीम 15.4 ओवर में 62 रनों पर सिमट गई। सुमित नेगी ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए। स्पोर्ट्स कॉलेज के जगमोहन, शीतल चौधरी ने चार-चार और प्रदीप चमोली ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed