{"_id":"5953e86c4f1c1bcd738b45ce","slug":"161498671212-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 घंटे बाद खुला यमुनोत्री पैदल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 घंटे बाद खुला यमुनोत्री पैदल मार्ग
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़कोट। 26 जून की रात को बंद हुआ यमुनोत्री का पैदल मार्ग 28 घंटे के बाद भैरव मंदिर के पास खोल दिया गया। यहां बोल्डर तोड़कर मार्ग आवाजाही के खोला गया है।
26 जून की रात को मार्ग पर बोल्डर आने से यमुनोत्री पैदल मार्ग भैरव मंदिर से कुछ दूर पहले बंद हो गया था। इस कारण सैकड़ों तीर्थयात्री यमुना के दर्शन किए बिना लौट गए थे, जबकि कुछ यात्रियों ने जोखिम उठाकर बोल्डर को पारकर मां यमुना के दर्शन किए। कुपड़ा गांव के प्रसिद्ध शेषनाग देवता की डोली सहित ग्रामीणों का जत्था भी बोल्डर के ऊपर से गुजरकर यमुनोत्री धाम पहुंचा था। बुधवार को मार्ग खुलने के बाद ग्रामीणों ने वापसी की। एसडीएम बड़कोट रोहित मीणा का कहना है कि यमुनोत्री मार्ग पर आए बोल्डर को तोड़कर बुधवार 11 बजे मार्ग खोल दिया गया है। अब यात्री आसानी से यमुनोत्री धाम के लिए आवागमन कर सकते हैं।
विज्ञापन
130 में से 15 प्रवासी ही कर पाए यमुनोत्री के दर्शन
दुबई में रह रहे प्रवासी भारतीयों का 130 लोगों का जत्था यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आया था, लेकिन मंगलवार को रास्ता बंद होने के कारण 130 में से मात्र 15 लोग ही यमुनोत्री धाम के दर्शन कर पाए। समय अधिक लगने के कारण यात्रियों ने बुधवार को गंगोत्री के लिए रुख किया। 130 तीर्थ यात्रियों में शामिल कंचन, उमा, बाबूराम ने बताया कि वे यमुनोत्री पैदल मार्ग बंद होने के कारण पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियों ने यह कर लौटा दिया कि सुरक्षा के लिहाज से यह मार्ग अभी ठीक नहीं है। जाना ही है तो वैकल्पिक मार्ग से जाएं। ऐसे में 130 में से 15 लोग ही आगे बढ़ पाए। 15 लोग जब वैकल्पिक मार्ग से यात्रा कर लौटे तो उन्होंने मार्ग को बेहद कठिन बताया।
विज्ञापन