फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   16 people, including women journalists, are corona positive

महिला पत्रकार समेत 16 निकले पॉजिटिव

Fri, 02 Oct 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
16 people, including women journalists, are corona positive
विकासनगर। पछवादून में बृहस्पतिवार को एक महिला पत्रकार समेत 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव आए सभी लोगों को दून स्थित कोविड सेंटर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान भी तेज कर दी गई है। सभी के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिनकर विहार निवासी एक महिला समेत डाकपत्थर निवासी पांच, नगर पालिका क्षेत्र निवासी तीन, बरोटीवाला निवासी दो और बालूवाला, एनफील्ड, पश्चिमीवाला, बाड़वाला, 28 फीटा रोड और पश्चिमीवाला निवासी एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों से विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है। सभी लोगों में शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उनके सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा गया था। बताया कि लोगों को नियमित रूप से मास्क का इस्तेमाल करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है। कहा कि बीमारी से बचाव के लिए जागरुकता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed