फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   16 new patient in dehradun.

राजधानी में डेंगू के 16 नए मामले आए सामने

Fri, 28 Oct 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Oct 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
16 new patient in dehradun.
डेंगू वार्ड - फोटो : AmarUjala

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को डेंगू के 16 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 1298 तक पहुंच गई। वहीं प्रदेश में कुल डेंगू रोगियों की संख्या 1851 हो गई है। सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के पांच रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजधानी में कुल 182 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 16 में डेंगू की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


इसमें राजीव नगर, रेसकोर्स, खुडबुड़ा, चुक्खूवाला, अजबपुर, दून एनक्लेव, टर्नर रोड, सहस्त्रधारा रोड, प्रेम नगर और ऋषिकेश क्षेत्र का एक-एक मरीज शामिल हैं। वहीं सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रभारी सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल के अनुसार राजधानी में अभी तक कुल 35416 सैंपल लिए गए, जिसमें से 1298 डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में 1851 पहुंची संख्या
वहीं स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार प्रदेश में कुल डेंगू रोगियों की संख्या 1851 तक पहुंच गई है। इसमें देहरादून के 1298 के अलावा हरिद्वार के 365, पौड़ी के 28 और नैनीताल के 166 मरीज शामिल हैं। वहीं पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के 95 रोगियों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल ने बताया कि सभी जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कैबिनेट ने राजस्व विभाग के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें उत्तराखंड के बाहर के लोगों को राज्य में 250 वर्ग मीटर की जगह 500 वर्ग मीटर जमीन आवासीय उद्देश्योें के लिए खरीदने की छूट दी जाय। उल्लेखनीय है कि सीएम एनडी तिवारी के शासनकाल में दूसरे राज्यों के लोगों को उत्तराखंड में आवास बनाने के लिए 500 वर्ग मीटर जमीन खरीदने की अनुमति दी गई थी। लेकिन बाद में सरकार ने इसे 250 वर्ग मीटर कर दिया था।


लोगों की मांग को देखते हुए एक बार इसे 250 से बढा़कर 500 वर्ग मीटर करने का प्रस्ताव किया गया लेकिन कैबिनेट ने इसे नामंजूर कर दिया है। कैबिनेट के इस फैसले से उन लोगों को झटका लगा है जो 500 वर्ग मीटर जमीन खरीदकर बड़ा आशियाना बनाने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed