फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School Van Playing with children safety 16 children were stuffed in an eight seater van vehicle seized

Dehradun News: बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़...आठ सीटर वैन में भरे गए थे 16 बच्चे, वाहन सीज

Thu, 05 Dec 2024 03:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2024 03:15 PM IST
सार

आरटीओ के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन कार्यालय विकासनगर की टीम ने पछवादून क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक स्कूल बसों की जांच की। सुबह सात बजे स्कूल खुलने से लेकर दोपहर करीब 2.50 बजे तक अभियान जारी रहा।

विज्ञापन
School Van Playing with children safety 16 children were stuffed in an eight seater van vehicle seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

परिवहन विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे ले जाने पर वैन को सीज कर दिया। आठ सीटर वैन में 16 बच्चे भरे गए थे। वैन स्कूल वाहन के लिए अधिकृत नहीं था। उधर, यातायात और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर 27 स्कूली बसों के चालान किए गए। साथ ही एक अन्य वैन का स्कूल वाहन के रूप में प्रयोग, टैक्स व बीमा न जमा करने पर तीन स्कूली बस और एक मैजिक को भी सीज किया गया।

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को यातायात नियमों के उल्लंघन और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बुधवार को आरटीओ के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन कार्यालय विकासनगर की टीम ने पछवादून क्षेत्र में करीब आठ घंटे तक स्कूल बसों की जांच की। सुबह सात बजे स्कूल खुलने से लेकर दोपहर करीब 2.50 बजे तक अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


27 स्कूल बसों के चालान किए गए
टीम ने ढालीपुर, हरबर्टपुर, विकासनगर, कालसी, लांघा, सेलाकुई, सिंघनीवाला और शिमला बाईपास रोेड पर स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, वाहन का लाइसेंस, बच्चों के बैठने के लिए प्रर्याप्त जगह नहीं मिलने आदि नियमों के उल्लंघन पर 27 स्कूल बसों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एआरटीओ प्रवर्तन आरएस कटारिया ने बाबूगढ़-बरोटीवाला मार्ग पर एक स्कूल वैन को रोका तो वह हैरान हो गए। वैन में एक स्कूल के 16 बच्चे बैठे थे। एआरटीओ ने जब बच्चों से पूछा किया प्रति छात्र उनके अभिभावक से क्या शुल्क लिया जा रहा है तो छात्रों ने बताया कि प्रति माह 1200 का यात्रा शुल्क दिया जाता है।

एआरटीओ ने बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ को लेकर चालक को जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा एक अन्य वैन का भी स्कूल वाहन के रूप में प्रयोग किया जा रहा था। हालांकि, वैन में ओवलोडिंग नहीं मिली। इसके अलावा तीन स्कूली बस और एक मैजिक को भी सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई है। आगे से यातायात और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के सीधा सीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।

25 अन्य वाहनों के भी चालान, चार सीज
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 25 अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। चार वाहनों को सीज भी किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन आरएस कटारिया ने बताया कि ओवरलोडिंग, क्षमता से अधिक सवार बैठाने, लाइसेंस न दिखाने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार, ई-रिक्शा, मैक्स, डंपर और ट्रक मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, टैक्स जमा और बीमा के नवीनीकरण न करने एक पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक और ई-रिक्शा को सीज किया गया है।

स्कूल में जाकर विभाग करता है जागरूक
एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि विभाग स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करता है। बताया कि सभी को यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया जाता है, लेकिन नियमों का उल्लंघन और छात्रों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ जारी है।

बच्चों को वैन या अन्य जुगाड़ वाहन से न भेजें
एआरटीओ प्रवर्तन आरएस कटारिया ने बताया कि वैन स्कूल वाहन के रूप में अधिकृत नहीं है। इससे दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को अधिकृत स्कूल बस से पढ़ने के लिए भेजने की अपील की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से वैन को स्कूल वाहन के रूप में प्रयोग न करने और बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए आने वाली निजी वैन पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की अपील की।

ये भी पढ़ें...रिश्तों से रिसता खून: पिता गिड़गिड़ाता रहा और बेटा जुल्म करता रहा, बागेश्वर में पूर्व सैनिक के साथ बर्बरता

लगातार चले अभियान तब ही आएगा सुधार
स्कूल बस की जांच के लिए पछवादून में सालभर में यह दूसरा अभियान है। हालांकि, करीब-करीब रोज प्रवर्तन विभाग यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहा है। लेकिन, हर माह स्कूल बस की जांच के लिए एक अभियान चलाया जाए तो स्कूल वाहनों में यातायात और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पूरी तरह से रोक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed