फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Son beats father badly video goes viral case filed Bageshwar Uttarakhand news in hindi

रिश्तों से रिसता खून: पिता गिड़गिड़ाता रहा और बेटा जुल्म करता रहा, बागेश्वर में पूर्व सैनिक के साथ बर्बरता

Thu, 05 Dec 2024 02:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Dec 2024 02:52 PM IST
सार

पिता बेटे के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन निर्दयी बेटा अपने पिता पर जुल्म करता रहा। बागेश्वर की इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया  पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Son beats father badly video goes viral case filed Bageshwar Uttarakhand news in hindi
पिता से मारपीट करता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बागेश्वर की एक शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बेटा अपने बुजुर्ग पिता को बुरी तरह पीट रहा है। लाचार पिता बेटे से न मारने की गुहार लगा रहा है, लेकिन बेटा रुका नहीं। पिता गिड़गिड़ाता रहा। और बेटा जुल्म करता रहा।

विज्ञापन


पूर्व सैनिक से मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में कांडा पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूर्व सैनिक संगठन ने मामले में कार्रवाई के लिए सीओ को ज्ञापन दिया। कांडा तहसील के सातचौंरा निवासी आनंद बल्लभ पांडेय (46) के अपने पिता नंदाबल्लभ पांडेय से मारपीट, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद पूर्व सैनिक संगठन ने सीओ अंकित कंडारी को ज्ञापन दिया था। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष की ओर से तहरीर भी दी गई थी। सीओ अंकित कंडारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कांडा के थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Rudraprayag: केदारघाटी में दो बेटों ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को भी जला दिया

थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने आरोपी आनंद के खिलाफ अपने पिता के साथ मारपीट, गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने पर धारा 115(2)/351(2)/352 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीओ कंडारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed