फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है जनसंख्या विस्फोट : दमयंती

अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है जनसंख्या विस्फोट : दमयंती

Sat, 06 Jul 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है जनसंख्या विस्फोट : दमयंती
ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर/सेलाकुई।
विज्ञापन

जनसंख्या जागरुकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जनसंख्या विस्फोट विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाऊवाला स्थित श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य दमयंती परिंदयाल ने बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा 21वीं सदी में विश्व की सबसे बड़ी समस्या जनसंख्या विस्फोट है। जन्म दर में लगातार वृद्धि हो रही है। जबकि, संसाधनों की संख्या सीमित है। जनसंख्या बढ़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा, सिंचाई, पानी पर खर्च बढ़ जाता है। यह अर्थव्यवस्था और औद्योगिक रफ्तार को भी प्रभावित करता है। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट रोहित, तुषार, राहुल, शालू, संजना, प्रिया, प्रीति, अंजलि ने भी विचार रखे। इस मौके पर योगेश मेलकानी, मनोज पंत, नरेश टम्टा, रंजना बिष्ट, उर्वशी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, विकासनगर स्थित आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज में भी गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी और मेजर एसके बिश्नोई ने जनसंख्या विस्फोट के दुष्परिणाम बताए। इस मौके पर तृतीय अधिकारी विभा, सुभाष चंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, हिमांशु वर्मा, नीरज वर्मा, अनिता नेगी, प्रीति जैन, मनीषा शर्मा, संजीव कलूरा, ओमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन बिष्ट, आशीष रावत, पीतांबर तोमर, मोहित, मोहन तोमर, मनीष, कैडेट दीपक, अर्जुन प्रताप, सचिन, सुहैल, कारण सप्पल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कैडेट्स ने बताए बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणाम बताए। इस मौके पर अंडर ऑफिसर सुमित कुमार, कैडेट अदिति तोमर, कैडेट दीपिका भट्ट, मानसी, चेतन चौहान, उमेश, सुमित भट्टाचार्य, अन्नू कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed