फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर प्रदेश के चार शिक्षक सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर प्रदेश के चार शिक्षक सम्मानित

Sat, 06 Jul 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर प्रदेश के चार शिक्षक सम्मानित
ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और बेकार वस्तुओं की रिसाइकिलिंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए विकासनगर स्थिति प्राथमिक स्कूल मदर्सू के संतोष कुमार समेत प्रदेश के चार शिक्षकों को नेशनल अवॉर्ड ऑफ इंस्पायरिंग क्लाइमेट एजुकेटर सम्मान मिला है। यह सम्मान 30 जून को अहमदाबाद की कर्णावती यूनिवर्सिटी में आयोजित नेशनल ग्रीन मैंटर्स कांफ्रेंस में दिया गया।
नेशनल अवॉर्ड ऑफ इंस्पायरिंग क्लाइमेट एजुकेटर सम्मान के लिए पूरे देश से 18 शिक्षकों का चयन किया गया था। इनमें उत्तराखंड से विकासनगर के दुर्गम में स्थित प्राथमिक स्कूल मदर्सू के संतोष कुमार, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय माल गोपेश्वर चमोली के मंगाराम गौड़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिद्वार की प्रधानाध्यापिका पुष्पांजलि अग्रवाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोईवाला की ऊषा गौड़ के नाम शामिल थे। इन शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और बेकार वस्तुओं की रिसाइकिलिंग में उत्कृष्ट योगदान दिया। इन्हें 30 जून को अहमदाबार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल मदर्सू के शिक्षक संतोष इससे पहले हरिद्वार में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में भी इनोवेटिव टीचर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। यह पुरस्कार उन्हें किसी भी जगह का क्षेत्रफल निकालने की नई विधि विकसित करने के लिए दिया गया था। मूलरूप से उत्तरकाशी पुरोला के रहने वाले संतोष का कहना है कि वे पिछले तीन सालों से छात्रों के साथ मिलकर अब तक स्कूल परिसर के आसपास सैकड़ों पौधे रोप चुके हैं। वे छात्रों को पढ़ाई के साथ ही पुरानी और बेकार हो चुके डिब्बे और बोतलों को रिसाइकल कर दोबारा इस्तेमाल में लाना सिखा रहे हैं। साथ ही छात्रों को जैविक खाद बनाना भी सिखा रहे हैं, जिससे छात्र पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed