{"_id":"5d1e5b588ebc3e3ccd7500f8","slug":"15622705287-vikas-nagar-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरा निर्माण कार्य बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरा निर्माण कार्य बना मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
पालिका क्षेत्र के वॉर्ड-1 के अंतर्गत दुर्गा विहार में सड़क का अधूरा निर्माण कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री से बृहस्पतिवार को हुई से क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से लोगों में रोष बना हुआ है।
लोगों का आरोप है कि अब तक सड़क किनारे नालियों का निर्माण नहीं हो सका है। साथ ही निर्माण सामग्री भी लोगों के घरों के आगे बिखरी पड़ी है। इस कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। लाल सिंह, पंकज, आनंद, अमित माहेश्वरी, रणवीर सिंह, रंजीता राणा, उर्मिला चौहान कहना है कि यदि समय रहते यदि पालिका प्रशासन ने निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया तो आने वाले समय में लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था, जिस कारण निर्माण कार्य बीच में रोकना पड़ा। विवाद सुलझा कर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।