फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिला आपूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

जिला आपूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

Fri, 05 Jul 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिला आपूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर
जिला आपूर्ति विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अधिकारियों को राशन कार्ड होने की जानकारी ही तक नहीं है। बृहस्पतिवार को आपूर्ति अधिकारी तेज बल सिंह ने जब समीक्षा बैठक की तो इसका खुलासा हुआ कि विभाग में पांच से हजार प्रिंटेड राशन कार्ड मौजूद हैं। इस बात पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सभी कर्मचारियों को एपीएल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। हालांकि शासन की ओर से नए राशन कार्ड निर्धारित होने के बाद नवीनीकरण शुरू किया जाएगा।

दरअसल, पिछले पांच महीने से जिला आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड खत्म होने का हवाला देकर लोगों को लौटाया जा रहा हैं। विभाग में करीब पांच हजार नए आवेदन धूल फांक रहे हैं। जनता की समस्या को देखते हुए जब जिला आपूर्ति विभाग ने कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली तो खुलासा हुआ कि विभाग में लगभग पांच हजार प्रिंटेड राशन कार्ड मौजूद हैं। ऐसे में उन्होंने एपीएल राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीपीएल और अंत्योदय की संख्या पूरी हो चुकी है तो कर्मचारी नए एपीएल कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दें। कहा कि नवीनीकरण का कार्य शासन की ओर से नए राशन कार्ड निर्धारित होने के बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed