{"_id":"5d1d0ca48ebc3e3ced1073e3","slug":"15621848451250-vikas-nagar-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्हाड़ में खेत में लगी आग, 250 फलदार पेड़ हुए नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्हाड़ में खेत में लगी आग, 250 फलदार पेड़ हुए नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
चिल्हाड़ में खेत में लगी आग
250 फलदार पेड़ हुए नष्ट
- कड़ी मशक्कत के ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, मुआवजे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत चिल्हाड़ गांव से सटे खत वन क्षेत्र में आग लग गई। कुछ ही देर में आग गातुवा खेड़ा स्थित बाग तक जा पहुंची, जिससे बाग में खड़े नींबू, नाशपाती और सेब के 250 से अधिक फलदार वृक्ष पूरी तरह से नष्ट हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
बुधवार दोपहर को अचानक चिल्हाड़ गांव के समीप स्थित खत वन क्षेत्र में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैलते हुए बाग तक जा पहुंची, जिससे 250 से अधिक पेड़ पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। वहीं, आग से खत वन क्षेत्र में भी वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। बागवान चतर दत्त, लाखीराम, खुशीराम, मनमोहन, मूरत राम, दुर्गा दत्त बिजल्वाण, मदन मोहन बिजल्वाण, जोबा, धुमू, सामिया का कहना है कि बागवानी ही उनकी आमदनी का एकमात्र जरिया है। जिन पेड़ों को आग से नुकसान पहुंचा है उन पेड़ों पर इन दिनों फल लगे हुए थे। ऐसे में पेड़ों के खाक होने से काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित बागवानों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। वहीं, एसडीएम अपूर्वा सिंह ने कहा कि मामले में संबंधित पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।