फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश, अभी इंटरनेट पर नहीं- अमीरों से छोटी सी मदद भी ली तो

आयकर विभाग की सख्ती, अमीरों से छोटी सी मदद भी ली तो...

Thu, 04 Jul 2019 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश, अभी इंटरनेट पर नहीं-    अमीरों से छोटी सी मदद भी ली तो
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
अमीरों से 20-50 हजार रुपये की छोटी मदद लेने वाले लोगों को भी अब हिसाब देना होगा। आयकर विभाग ने अमीरों की टैक्स चोरी पकड़ने के लिए रणनीति में बदलाव किया है। इसके तहत अब छोटे लेन-देन को ट्रेस किया जा रहा है। आयकर विभाग ने ऐसे कई हजार खाते चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग ने हजारों ऐसे खातों को चिह्नित किया था जिनमें कई-कई लाख का लेन-देन हुआ था। आयकर विभाग आमतौर पर दस लाख या इससे अधिक के ट्रांजेक्शन पर पूछताछ करता आया है। लेकिन, इस बार विभाग ने रणनीति बदल दी है। टैक्स चोरी करने के लिए अलग-अलग खातों में छोटी-छोटी ट्रांजेक्शन करने वालों को पकड़ने की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


आयकर विभाग ने प्रदेश में ऐसे कई हजार खाते चिह्नित किए ह्रैं। जिनमें 50 हजार से एक लाख का लेन-देन हुआ है। फिर चाहे इसमें सीधे रकम जमा की गई हो या फिर ट्रांसफर से जमा कराई गई हो। आयकर विभाग के मुताबिक, अगर आपने अपनी कमाई की रकम खाते में जमा कराई है तो उसका हिसाब रखना पड़ेगा। कभी भी हिसाब मांगा जा सकता है। आने वाले समय में विभाग ऐसे लोगों से पूछताछ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसा लिया है तो आईटीआर दुरुस्त रखें
आयकर विभाग का तर्क है कि यदि आपने किसी से उधार या अन्य तरीके से पैसा लिया है तो अपनी आयकर रिटर्न दुरुस्त रखें। कभी भी आपसे इस लेन-देन पर सवाल पूछा जा सकता है।


अधिकारी भी रहें सजग
आयकर विभाग ने अपने अधिकारियों को भी आयकर रिटर्न के प्रति सजग रहने का कहा गया है। साथ ही कार्रवाई करने में एहतियात बरतने, कानूनी पहलुओं को समझकर ही कार्रवाई करने की हिदायत दी है। यह शुरुआत हाल ही में मोदी सरकार की ओर से कई आयकर अधिकारियों की सेवा समाप्त करने के निर्णय के बाद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed