{"_id":"5d1d082b8ebc3e3cb06653c4","slug":"156218369917-vikas-nagar-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
ग्राम पंचायत जीवनगढ़ के ग्रामीणों ने लो वोल्टेज की समस्या के विरोध में यूपीसीएल कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शर्मा के नेतृत्व में यूपीसीएल कार्यालय पहुंचे।
यूपीसीएल कार्यालय में किसी सक्षम अधिकारी के नहीं मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि जीवनगढ़ के कैनाल रोड में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। यहां पर 40 परिवार रहते हैं। लो वोल्टेज के कारण उमस भर गर्मी में पंखे भी नहीं चल पा रहे हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन एक फेज की है। लंबे समय से ग्रामीण इसे तीन फेज की करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
साथ ही आए दिन क्षेत्र में बिजली कटौती भी होती रहती है। कहा यदि जल्द ही विभागीय अधिकारी समस्या का निस्तारण नहीं करते तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में एस तोमर, रविता, कालीचरण, सोनू, विनोद, प्रमोद, रेशमा, सीमा, रजनी, पीयूष, शूरवीर सिंह राय, दयाराम शर्मा, बबीता राठौर, सारिका, स्वाति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं, एसडीओ राजपाल सिंह का कहना है कि वास्तव में क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है। लाइनों के उच्चीकरण को प्रस्ताव बना शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही लाइनों को तीन फेज का किया जाएगा।