फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांच साल से डामरीकरण की राह ताक रहीं 24 सड़कें

पांच साल से डामरीकरण की राह ताक रहीं 24 सड़कें

Thu, 04 Jul 2019 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
पांच साल से डामरीकरण की राह ताक रहीं 24 सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

साहिया। लोनिवि साहिया के अंतर्गत 24 से अधिक मोटर मार्ग बीते पांच साल से डामरीकरण की बाट जोह रहे हैं। इससे 80 से अधिक गांवों की आबादी की आवाजाही मुश्किल बनी हुई है। बरसात में ये सड़कें पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों को कमर दर्द दे रहे हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता पंवार, सुरेंद्र सिंह चौहान, किशन सिंह, परम सिंह, जयपाल सिंह पंवार आदि का कहना है कि सड़कों के डामरीकरण को लेकर कई बार जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन उन्हें झूठे वायदों के सिवाय कुछ नहीं मिलता। लोगों को सड़कों पर हिचकोले भरा सफर तय करना पड़ता है। हल्की सी बारिश में ही सड़कें पूरी तरह तालाब में तब्दील हो जाती हैं। इन सड़कों से बनसार, सकनी, पंजिया, ककाड़ी, जोशी गांव, बडनू, डाडूवा, कितरोली, दसऊ, गबेला, दोधा, सुपऊ, किशोऊ, टिमरा लानी, सैंसा, पणायसा, बंतोऊ, बिरमोऊ, पुरोड़ी, हयो टगरी समेत 80 से अधिक गांव की आबादी जुड़ी हुई है। डामरीकरण नहीं होने से सबसे ज्यादा दिक्कतें बरसात में पेश आती हैं।
विज्ञापन

----
ये सड़कें हैं क्षतिग्रस्त
लोनिवि साहिया के अंतर्गत हईया-अलसी-सकनी, सकनी-पंजिया, सकनी-ककाड़ी, शंभू की चौकी-ददोऊ-बनसार, उद्पाल्टा-उपरोली-क्यावा कांडी, बिजोऊबैंड-भुग्तार-जोशी गांव, बडनू-जोशीगांव, दसोऊ-डाडुवा-कितरोली, गबेला बैंड-दोधा, सुपोऊ-किशोऊ, टिमरालानी-टिमरा, कोठी धार-सैंसा-पणायसा, लालपुल-बंतोऊ-बिरमऊ, पुरोड़ी-हयो टगरी मोटर मार्ग समेत दो दर्जन से अधिक सड़कों को बीते पांच साल से डामरीकरण का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
करीब दो दर्जन से अधिक सड़कों के डामरीकरण का प्रस्ताव बना शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही सड़कों के डामरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। -डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, साहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed