{"_id":"5d1d08148ebc3e3cbc699744","slug":"15621836775-dehradun-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम खरीदेगा रोड स्वीपिंग मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम खरीदेगा रोड स्वीपिंग मशीनें
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चार करोड़ की धनराशि से रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदेगा। इसकी धनराशि देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की ओर स्वीकृत कर दी गई है। इसी कड़ी में बुधवार को एक कंपनी ने नगर निगम पहुंचकर मशीन का प्रेजेंटेशन दिया।
हालांकि नगर आयुक्त मशीन की परफॉरमेंस से खुश नहीं दिखे। उन्होंने बड़ी रोड स्वीपिंग मशीन के जरिए प्रेजेंटेशन देने को कहा। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत सफाई के लिए चार करोड़ रुपये रोड स्वीपिंग व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके तहत 50 से 60 लाख की लागत वाली चार रोड स्वीपिंग मशीनें ली जाएंगी। कई कंपनियों के प्रस्ताव आए हैं। सभी का प्रेजेंटेशन देखा जाएगा, जो बेहतर होगा, वही मशीन खरीदी जाएगी। इससे पहले उन्होंने रोड स्वीपिंग मशीन का प्रेजेंटेशन देने पहुंची एक कंपनी का डेमो लिया। मशीन छोटी होने की वजह और बेहतर परिणाम नहीं दिखने के चलते उन्होंने कंपनी को बड़ी मशीन के साथ डेमो देने को कहा।
वहीं, दूसरी ओर पार्षद अमिता सिंह ने कहा कि छोटी मशीनों से रोड स्वीपिंग बेहतर नहीं हो सकती, इससे अच्छी सफाई निगम कर्मी करते हैं। कई स्थानों पर मशीन का जाना संभव नहीं हैं, उसे सफाईकर्मी ही साफ कर सकता है।