{"_id":"5d1d05318ebc3e3ca70ae761","slug":"156218293712-dehradun-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव क्रिकेट एकेडमी ने जीता डायमंड कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव क्रिकेट एकेडमी ने जीता डायमंड कप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राव क्रिकेट एकेडमी ने जीता डायमंड कप
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डायमंड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में साईं ग्रेस क्रिकेट एकेडमी (एससीए) को सात विकेट से शिकस्त देकर राव क्रिकेट एकेडमी (आरसीए) ने खिताब अपने नाम कर लिया। कुणालवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच और समृद्ध को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
बुधवार को कुआंवाला स्थित दून क्रिकेट एकेडमी में आयोजित फाइनल में एससीए की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में 222 रन पर आउट हो गई। टीम के लिए रोहन भंडारी ने 50, शुभल यादव ने 40 और अखिलेश आर्य ने 35 रन बनाए। आरसीए के राहुल सेठी और गौरव नेगी ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी आरसीए की टीम ने 30.5 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। कुणालवीर ने 61, राहुल सेठी ने नाबाद 53, रोहित दानू ने 45, अभिषेक रोशन ने नाबाद 34 और गौरव नेगी ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन
समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. आरके जैन और डॉ. संजीव कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पीसी वर्मा, मुकेश जैन, राजेश जैन, धीरज खरे, अर्जुन सिंह, रवि लोहार, अलंकार गौतम, हरिराम यादव, वैभव भारद्वाज, रजत धीमान, सुभाष, ज्योति यादव आदि मौजूद रहे।