फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पॉलिथीन को हटाएंगे, मसूरी को स्वच्छ बनाएंगे

पॉलिथीन को हटाएंगे, मसूरी को स्वच्छ बनाएंगे

Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन को हटाएंगे, मसूरी को स्वच्छ बनाएंगे
पॉलिथीन को हटाएंगे, मसूरी को स्वच्छ बनाएंगे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के मौके पर बुधवार को नगर पालिका परिषद मसूरी और अमर उजाला ने प्लास्टिक बैग का प्रयोग न करने को लेकर जागरूकता रैली निकाली। साथ ही नुक्कड़ नाटकाें के माध्यम से लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आह्वान किया गया।
बुधवार को दून डिफेंस करियर प्वाइंट के छात्र-छात्राओं ने गांधी चौक से माल रोड होते हुए शहीद स्थल तक प्लास्टिक और पॉलिथीन बैग के उपयोग न करने को लेकर जागरुकता रैली निकाली। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता और नायब तहसीलदार पूरण तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर लोगों से प्लास्टिक व पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की। उन्होंने पॉलिथीन को हटाएंगे, मसूरी को स्वच्छ बनाएंगे के नारे लगाए।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक के प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। साथ ही जानवरों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों की रानी की सुंदरता में पॉलिथीन दाग की तरह लग रही है, जिससे बचने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पालिका ने पहले ही पॉलिथीन बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। एकलव्य देहरादून के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, नंदलाल सोनकर, दून डिफेंस करियर प्वाइंट के ट्रेनर दीपक चौहान, चीफ फिजिकल ट्रेनर नीतीश थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अमर उजाला बांटेगा उपहार
चार से 10 जुलाई तक जूट या कपड़े का बैग इस्तेमाल करने वाले लोगों के फोटो अमर उजाला में प्रकाशित किए जाएंगे। इन सभी को 11 जुलाई को मसूरी नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग निदेशालय की ओर से आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।
---
एमयूएस 102- रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता और नायब तहसीलदार पूरण तोमर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed