फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार एक रुपये प्रति किलो खरीदेगी पिरूल

सरकार एक रुपये प्रति किलो खरीदेगी पिरूल

Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सरकार एक रुपये प्रति किलो खरीदेगी पिरूल
सरकार एक रुपये प्रति किलो खरीदेगी पिरूल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सरकार एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से पिरूल खरीदेगी। प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने इसका आदेश जारी किया है। सरकार ने यह निर्णय पिरूल के जरिये बिजली उत्पादन और गर्मियों में जंगल में पिरूल से लगने वाली आग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लिया है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में चीड़ के काफी पेड़ हैं। इसकी पत्तियों को पिरूल कहा जाता है। ज्वलनशील होने के कारण गर्मियों में पिरूल के जरिये आगजनी की काफी घटनाएं होती हैं। जिस पर नियंत्रण करने तथा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से ये निर्णय लिया गया है। बताया कि इसके तहत कोई भी व्यक्ति संस्था, वन पंचायत, स्वयं सहायता समूह, युवक मंगल दल के जरिये वन क्षेत्र में पिरूल एकत्र कर सकेगा। वन विभाग राज्य सेक्टर की संगत योजना या कैंपा के जरिये एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से उन्हें भुगतान करेगा। बताया कि इस प्रस्ताव को राज्यपाल ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed