फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सदस्यता अभियान के लिए भाजपाइयों ने कसी कमर

सदस्यता अभियान के लिए भाजपाइयों ने कसी कमर

Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के लिए भाजपाइयों ने कसी कमर
सदस्यता अभियान के लिए भाजपाइयों ने कसी कमर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। छह जुलाई से स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर शुरू होने वाले सदस्यता अभियान को लेकर भाजपाइयों में काफी उत्साह है। अभियान को लेकर पार्टी बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने का वादा किया।
रायपुर विधानसभा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल की कार्यकारी समिति की बैठक रिस्पना पुल के पास स्थित एक होटल में हुई। जिसमें रायपुर विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत कार्यकर्ता उत्साह के साथ नए सदस्य बनाएंगे। हर कार्यकर्ता को 100 सदस्य बनाने हैं। हर कार्यकर्ता को सात दिन का कार्य करना जरूरी है। 50 सदस्य बनाने वाले को ही सक्रिय कार्यकर्ता माना जाएगा। मंडल, महानगर, जिला, प्रदेश या देश में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं विधायक खजानदास, महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह नेगी ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा में प्रेमनगर कांवली मंडल कार्यसमिति का आयोजन हुआ। जिसमें क्षेत्रीय विधायक हरबंस कपूर, नरेश बंसल, मंडल प्रभारी रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली आदि मौजूद रहे। कैंट विधायक ने कहा कि हमारा बूथ तभी मजबूत तभी होगा, जब हमारे सदस्य बढे़ंगे। इसके अलावा कई अन्य मंडलों में भी कार्यसमिति की बैठक हुई। वहीं प्रेमनगर कांवली मंडल की कार्यसमिति में सुनील घिल्डियाल, जोगेंद्र सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पं. दीनदयाल नगर मंडल की कार्यसमिति हरिद्वार बाईपास स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में हुई। जिसमें अनिल मोहन सेमवाल, राजीव उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed