{"_id":"5d1bb94a8ebc3e3cab04a9fb","slug":"156209797116-dehradun-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस : एक सीट पर तीन से ज्यादा दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस : एक सीट पर तीन से ज्यादा दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस दाखिलों की राह मुश्किल नजर आ रही है। एक सीट पर तीन से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं। विवि ने मंगलवार की देर शाम मेरिट लिस्ट जारी कर दी। 2372 छात्रों ने अपना दावा पेश किया है।
प्रदेश में 725 एमबीबीएस और 200 बीडीएस सीटों के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग शुरू हुई थी। एचएनबी मेडिकल विवि ने प्रदेशभर से ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई है। इसके तहत मंगलवार तक 2372 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराने के बाद सिक्योरिटी फीस जमा करा दी। विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि इस हिसाब से छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके साथ ही च्वाइस फीलिंग और च्वाइस लॉकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। छात्र तीन जुलाई की रात 11 बजे तक च्वाइस भरकर लॉक कर सकते हैं। इसके बाद विवि पांच जुलाई को सीट आवंटन कर देगा।
ईडब्ल्यूएस के लिए 91 दावेदार
नीट यूजी काउंसिलिंग में छात्रों को ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ भी मिलेगा। इसके लिए 91 छात्रों ने आवेदन किया है। दिव्यांग श्रेणी के लिए सात और कश्मीरी माइग्रेंट के लिए 52 छात्रों ने आवेदन किया है। सभी कॉलेजों में कश्मीरी माइग्रेंट की एक-एक सीट आरक्षित है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत हल्द्वानी और श्रीनगर में 11-11, दून में 15, एसजीआरआर और हिमालयन में आठ-आठ एमबीबीएस सीटें आरक्षित हैं। बीडीएस में सीमा डेंटल और उत्तरांचल डेंटल में पांच-पांच सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
किस कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज कुल सीटें राज्य कोटा ऑल इंडिया कोटा
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर 125 106 -
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी 125 106 -
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून 175 149 -
हिमालयन मेडिकल कॉलेज 150 75 75
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज 150 75 75
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश 100 50 50
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज 100 50 50
यहां देखें मेरिट लिस्ट : www.hnbumu.ac.in