फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूजीसी नेट की आंसर की जारी

यूजीसी नेट की आंसर की जारी

Wed, 03 Jul 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी नेट की आंसर की जारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की आंसर की मंगलवार को जारी कर दी है। ऑनलाइन आंसर की देखने के साथ ही परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इसे चैलेंज भी कर सकते हैं।

एनटीए ने 20, 21, 24, 25, 26, 27, 28 जून को ऑनलाइन यूजीसी नेट कराई थी। इस परीक्षा की आंसर की मंगलवार को जारी कर दी गई। एनटीए के मुताबिक जो अभ्यर्थी इन सवालों के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। किसी भी तरह की आपत्ति तीन जुलाई की रात 11:50 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। हर सवाल के लिए एक हजार रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। अगर आपकी आपत्ति सही पाई गई तो शुल्क लौटा दिया जाएगा। आपत्ति सही नहीं मिलने पर शुल्क वापस नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
-एनटीए नेट की वेबसाइट पर जाएं।
-होम पेज पर ‘आंसर की चैलेंज’ विकल्प पर क्लिक करें।
-एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि लिखकर सबमिट का बटन दबाएं।
-इसके बाद उपलब्ध फार्मेट पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा।
यहां देखें आंसर की : www.ntanet.nic.in
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed