फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉक्टर्स डे पर सम्मानित हुए शहर के डॉक्टर

डॉक्टर्स डे पर सम्मानित हुए शहर के डॉक्टर

Tue, 02 Jul 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर्स डे पर सम्मानित हुए शहर के डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासगनर।
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर लायंस क्लब यमुना वैली ने शहर के डॉक्टरों को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने डॉक्टरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध चिकित्सक भारत रत्न डॉ. बीसी राय के सम्मान में एक जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।
कार्यक्रम में डॉ. नरदेव शर्मा, डॉ. एनपी राणा, डॉ. रोहित तोमर, डॉ. मुदित अग्रवाल, डॉ. नारायण झा ने अपने विचार रखे। इस मौके पर क्लब सचिव गगन सेठी, कोषाध्यक्ष गगनदीप दुआ, अजीत कोचर, अतुल चावला, नितिन बजाज, संदीप मोंगा, हेमचंद्र सकलानी, यमन चौधरी, मनीष दत्ता, डॉ. विनय कपिल, डॉ. हिमांशु राणा, डॉ. एकता राणा, डॉ. पलक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, लायंस क्लब ग्रीन वैली ने डॉक्टर्स डे पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। द्रोण पब्लिक स्कूल लक्ष्मीपुर में आयोजित चिकित्सा शिविर में 152 लोगों की मधुमेह और कैल्शियम की जांच निशुल्क की गई। लोगों को जोड़ो के दर्द, माइग्रेन, श्वास संबंधी विकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लेहमन अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ मैथूस सैमुएल, डॉ. अलेक्स अब्राहिम, डॉ. हंसराज अरोरा, डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. कंचन, डॉ. सुरेश, डॉ. नेहा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने भी शिरकत की। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष रूपा शर्मा, सचिव रीना चावला, कोषाध्यक्ष टीना जुंवाठा, इंदु जायसवाल, कुसुम गुप्ता, मनप्रीत डंग, शालू चुग, पम्मी कोचर, मीरा गुप्ता, नीरू गोयल, सुमन सिंघल, सीमा रोहिला, सोनिया वर्मा, अंजू सकलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
रोटरी क्लब ने डॉक्टरों को भेंट किए पौधे
रोटरी दून विकास क्लब के सदस्यों ने क्षेत्र के क्लीनिकों पर जाकर डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने डॉक्टरों को पौधे भेंट किए। क्लब सदस्यों ने डॉ. हंसराज अरोरा, डॉ. डीके भंडारी, डॉ. वीरेंद्र चौहान, डॉ. विकास जैन, डॉ. मीना जैन, डॉ. आशा अग्रवाल को सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अजय राणा, सचिव संजीव राणा, मयंक जैन, राजेश अग्रवाल, प्रदीप पोत्रा, आशीष गुप्ता, सतीश जायसवाल, अजय धमीजा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed