फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून ने दिल्ली को हरा कब्जाया खिताब

देहरादून ने दिल्ली को हरा कब्जाया खिताब

Tue, 02 Jul 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
देहरादून ने दिल्ली को हरा कब्जाया खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासगनर।
विज्ञापन

विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित यूथ कप इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में माही क्रिकेट एकेडमी देहरादून ने मोंक फोर्ड एकेडमी दिल्ली को 21 रन से हराकर खिताब कब्जाया। दिल्ली के सौरभ मैन ऑफ द सीरीज, रचित बेस्ट बैट्समैन और देहरादून के लक्ष्मण को बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से नवाजा गया।
सोमवार को डाकपत्थर बैराज मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में माही क्रिकेट एकेडमी देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 162 रन बनाए। आयुष और लक्ष्मण ने 42-42 रन की पारी खेली। अंश ने 26 रन बनाए। दिल्ली की ओर से पार्थ ने तीन और जगन्नाथ, कृष्ण और सक्षम ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की पूरी टीम 141 रन पर ही ढेर हो गई। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव चंद्रकांत आर्य ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विकासनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गोयल, उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव तरूण कुमार, विपिन तोमर, शुभ चौधरी, गौरव, आकाश, आयुष, मनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed