फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बुकिंग के पैसे लिए, फ्लैट दिया नहीं अब देगा हर्जाना

बुकिंग के पैसे लिए, फ्लैट दिया नहीं अब देगा हर्जाना

Tue, 02 Jul 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
बुकिंग के पैसे लिए, फ्लैट दिया नहीं अब देगा हर्जाना
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। एक बिल्डर ने बुकिंग के पैसे तो ले लिए, लेकिन फ्लैट के लिए दंपति को सालों तक टरकाता रहा। पता चला कि जिस जगह फ्लैट बनाए जाने थे वहां काम शुरू ही नहीं हो पाया। बिल्डर की इस करतूत की दंपति ने जिला उपभोक्ता फोरम में शिकायत की तो बिल्डर को सारी रकम वापस करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही 25 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति देने के भी आदेश दिए गए हैं।

जिला उपभोक्ता फोरम में डॉ. अशोक दुबे और उनकी पत्नी उषा दुबे की ओर से एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें दंपति ने बताया कि उन्होंने आरबीएस डेवलपर्स, सहारनपुर रोड के यहां एक फ्लैट बुक कराया था। इस कंपनी को राकेश बट्टा नाम के बिल्डर की बताया गया है। कारगी चौक के पास यह परियोजना चलना बताया गया था। उस वक्त बिल्डर ने उन्हें सेंक्शन प्लान और ले आउट प्लान भी दिखाए। आश्वासन दिया गया कि वह जल्द परियोजना पूरी कर उन्हें फ्लैट पर कब्जा देंगे। इस आधार पर दुबे दंपति ने उसे बुकिंग के वक्त छह लाख रुपये दिए। मार्च 2018 में जब दुबे दंपति कथित परियोजना के स्थान पर पहुंचे तो वहां प्रारंभिक काम तक भी शुरू नहीं हो पाया था। इस पर उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन बट्टा ने उन्हें पैसे देने से साफ मना कर दिया। दंपति का आरोप है कि एक दिन बट्टा के कर्मचारियों ने उनसे गलत व्यवहार किया। परेशान होने पर उन्होंने फोरम की शरण ली। सोमवार को भूपेंद्र सिंह दुग्ताल की अध्यक्षता वाली फोरम ने बिल्डर को आदेश दिए कि वह दंपति के छह लाख रुपये वापस करे, 25 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति और पांच हजार रुपये परिवाद शुल्क के रूप में दंपति को अदा करें। 30 दिन के भीतर यह रकम परिवाद तिथि अगस्त 2018 से अब तक नौ फीसदी ब्याज की दर से देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed