{"_id":"5d1915788ebc3e3cca07b044","slug":"156192496316-vikas-nagar-news33","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से ठप पड़ी ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से ठप पड़ी ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
जौनसार बावर सहित पछवादून में दुर्घटना होने पर आकस्मिक सुविधा मुहैया कराने वाले सीएचसी परिसर में स्थित ट्रॉमा सेंटर की सुविधाएं एक माह से पूरी तरह ठप पड़ी हुई हैं। सेंटर में तैनात एकमात्र आर्थोसर्जन की ड्यूटी प्रशासन ने चारधाम यात्रा में लगाई हुई है। इससे सेंटर की ओपीडी ठप हो गई है। हड्डी संबंधी रोगों के उपचार के लिए मरीजों को देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है।
दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील परगने जौनसार बावर सहित पछवादून और हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सीएचसी विकासनगर में ट्रामा सेंटर का निर्माण किया गया था। दो वर्ष पूर्व एक आर्थोसर्जन की नियुक्ति के बाद सेंटर मरीजों को उपचार की सुविधा देने लगा था। सेंटर में मौजूद चिकित्सक की तैैनाती एक माह पूर्व चारधाम यात्रा में लगा दी गई। इससे सेंटर से मिलने वाली सुविधाएं ठप हो गई हैं।
उधर, विकासनगर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर में तैनात आर्थोसर्जन को चारधाम यात्रा ड्यूटी से मुक्त करने के लिए सीएमओ कार्यालय के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।