फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नई पीढ़ी को पुरानी वस्तुओं से रूबरू करा रहे एनआरआई बेंजामिन

नई पीढ़ी को पुरानी वस्तुओं से रूबरू करा रहे एनआरआई बेंजामिन

Mon, 01 Jul 2019 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
नई पीढ़ी को पुरानी वस्तुओं से रूबरू करा रहे एनआरआई बेंजामिन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

अपने वतन की मिट्टी और सांस्कृतिक विरासत हर किसी को आकर्षित करती है। संस्कृति के प्रति लगाव सात समुद्र पार जाने के बाद भी कम नहीं होता है। इसका उदाहरण हैं 40 साल पहले परिवार के साथ विकासनगर से जर्मनी जाकर बसे एनआरआई बेंजामिन प्रकाश। जिन्होंने पिछले 40 साल से पुरानी परंपरागत वस्तुओं को संजो कर रखा हुआ है। वह हर दो माह में विकासनगर आते हैं और नई पीढ़ी को इन पुरानी वस्तुओं की जानकारी देते हैं।
यूं तो इन दिनों युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रही है, जिससे वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, लेकिन कुछ लोग अभी भी परंपराओं के संरक्षण का प्रयास कर रहे हैं। इनमें से एनआरआई बेंजामिन प्रकाश भी एक हैं। विकासनगर से एक किमी की दूरी गंगभेवा बावड़ी के समीप अपने फार्म हाउस में उन्होंने पुरानी वस्तुओं को संग्रहित कर रखा है। उनके फार्म हाउस में खासकर ग्रामोफोन, बैलगाड़ी से लेकर गेहूं पीसने का पत्थर का उपकरण, सूत कातने का चरखा, बैलों से हल जोतने के उपकरण, दूध से मठ्ठा बनाने का पारंपरिक उपकरण सहित करीब 40 वर्ष पूर्व ग्रामीणों के दिन चर्या के उपयोग में आने वाले कई पारंपरिक उपकरण और संसाधन मौजूद हैं।
विज्ञापन

बेंजामिन प्रकाश ने बताया कि वह स्थानीय युवाओं के साथ ही विदेशों से शोध के लिए उत्तराखंड आने वाले छात्रों को भी इन उपकरणों की जानकारी मुहैया कराते हैं। साथ ही उनके फार्म हाउस में जैविक सब्जियों का उत्पादन भी किया जा रहा है, जिसे वे अपने साथ जर्मनी भी ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed